September 28, 2026 3:40 pm

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल

शहडोल। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद जयसिंहनगर थाना पुलिस की रात्रिकालीन गश्ती व्यवस्था और कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रात के समय गश्त के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों ने ट्रकों को रोककर कथित वसूली किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जयसिंहनगर थाने से जुड़े कई मामलों में नीलू शर्मा नामक युवक के कथित रूप से गवाह होने और पुलिस के साथ उसकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि डायल 112 वाहनों से रात के समय होने वाली गश्त के दौरान भी आम लोगों से कथित दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा है वहां जो विवाद है वहां के ग्रामीणों का आपस का विवाद रहा और आरोप कोई भी लगा सकता है, वहीं नीलू शर्मा ड्राइवर नहीं रहता है बुलाते है लेकिन साहब से कहा गया कि दोनों गाड़ियों में पायलट उपलब्ध है तो उन्होंने कहा कि वह क्या कर रहा था रात में पता करता हूँ। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की भी जांच आवश्यक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!