July 27, 2024 1:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू, डोंगरगढ़ सबसे गर्म पारा 41 डिग्री पहुँचा

प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को प्रदेशभर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा।

डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहे।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा।

दोपहर की तेज धूप अब जलने लगी है और हवाएं भी गर्म आने लगी हैं। इसके चलते उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और तपाने वाले हैं अप्रैल और मई मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो महीने यानी अप्रैल और मई के महीने और ज्यादा तपाने वाले हैं।

इस वर्ष संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल और मई महीने का औसत तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि बीच-बीच में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इन दो महीनों में तपिश और ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि राहत वाली बात यह कही जा सकती है कि इस वर्ष बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement