रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर स्थित धनेली में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या का आरोप स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने दावा किया कि डर के कारण उसने हत्या कबूल की थी। अब उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है, और वे नए सिरे से हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि दुष्कर्म हुआ था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 13 साल की नाबालिग को गला घोंटकर मारा गया। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला अपनी 13 साल की बेटी के साथ रहती थी। महिला का पति सात साल पहले निधन हो चुका था। कुछ स्थानीय युवक महिला के घर आते-जाते थे, और उनकी पहचान के बाद संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में 2 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं जिन्होंने हत्या की योजना बनाई और दोनों को एक-एक कर मारा। महिला की लाश घर में छोड़ दी गई, जबकि नाबालिग की लाश घर से दूर नाली में फेंकी गई। पुलिस का यह भी कहना है कि महिला और उसकी बेटी से एक से ज्यादा व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
पुलिस ने अफीम बेचने जा रहे युवक काे किया गिरफ्तार
January 22, 2025
11:03 pm
लाला और चुंटू के इशारे में छतबई के जंगलों में नाच रही बावनपरी, कार्रवाई की दरकार
December 29, 2024
3:45 pm
डीएफओ पर महिला रेंजर ने लगाया शारिरिक शोषण का आरोप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक से शिकायत
November 25, 2024
9:03 pm
मां-बेटी की हत्या: पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया, मामले में नए मोड़ की संभावना
एक हफ्ते तक खुद को रखें शुगर-फ्री, स्वस्थ रहने के ये फायदे चौंका देंगे
January 22, 2025
No Comments
Read More »
भोपाल के नवाब का गुड़गांव में है शाही महल; पटौदी पैलेस की भव्यता और कीमत सुनकर हो जाएंगे दंग
January 22, 2025
No Comments
Read More »
इंदौर के नमकीन उद्योग पर संकट, बंद हो सकती हैं 250 से अधिक फैक्ट्रियां
January 22, 2025
No Comments
Read More »
जन के मन का होगा घोषणा पत्र : भाजपा ने लोगों से मांगे सुझाव, जारी किया मोबाइल नंबर- ईमेल
January 22, 2025
No Comments
Read More »
बस्तर संभाग में दो अरब का बिजली बिल बकाया, 6 हजार 964 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए
January 22, 2025
No Comments
Read More »
गाजियाबाद: होटल में पुलिस का छापा,महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले
January 22, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024