बिलासपुर । शेयर बाजार में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगों ने एक सेवानिवृत्त वृद्ध से 46 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया और उनका ट्रेडिंग खाता भी ब्लॉक कर दिया। टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह (64 वर्ष), जो वर्ष 2020 में एकेए लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए थे, 8 नवंबर को अपने घर पर थे। इसी दौरान, उनके मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए अमिन मलिक नामक युवक का मैसेज आया, जिसमें शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी दी गई थी। चैट के दौरान मलिक ने शेयर बाजार में मोटी कमाई का लालच दिया। इसके बाद, प्रियंका गर्ग नामक महिला ने गुरमीत सिंह से संपर्क किया और लगातार निवेश करने और मुनाफा कमाने का वादा किया। पहले उन्होंने 50,000 रुपये ट्रांसफर किए, जिसके बाद आरोपियों ने और ज्यादा निवेश करने पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। वृद्ध ने लालच में आकर कुल 46 लाख 20 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर कर दिए। जब गुरमीत सिंह ने अपनी राशि वापस मांगनी चाही, तो आरोपियों ने उनका कॉल रिसीव करना बंद कर दिया और उनके ट्रेडिंग खाते को भी ब्लॉक कर दिया। इस पर गुरमीत को ठगी का अहसास हुआ। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों को ऐसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, वृद्ध से 46 लाख की ठगी
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


