अलीगढ़। दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई गई थी। मगर वर्तमान में दुकानों के बाहर कूड़ा फिर डाला जा रहा है। त्योहार बीतने के बाद नगर निगम ने सड़क या दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती करने की योजना बनाई है। अब दुकानों के बाहर कूड़ा डालने पर चालान काटा जाएगा। इस संबंध में बाजारों में व्यापारियों को जागरूकता वाहन के जरिए अवगत भी कराया जाएगा। अर्बन एनवायरोटेक कंपनी रात में ही दुकानों के बाहर से कूड़ा उठवाएगी। नई व्यवस्था के तहत सुबह की जगह अब बाजारों में रात के समय ही कूड़ा निकालकर दुकान के बाहर रखना है। सुबह इस कूड़ा को अर्बन एनवायरोटेक कंपनी के कर्मचारी उठाएंगे। बाजारों में सुबह व शाम दोनों समय कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनाई गई है। वाहन भी जाते हैं। मगर कुछ दुकानदार शाम को पहुंचने वाले वाहन में कूड़ा नहीं डालते हैं। रात में दुकान बंद करते समय भी कूड़ा नहीं निकालते हैं और सुबह कूड़ा उठ जाने के बाद दुकान खोलते हैं तो बाहर ही कूड़ा डाल दिया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठानों को अब चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। आठों सर्किल में सफाई निरीक्षकों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करें, जिनके मालिक रात की जगह सुबह या दोपहर में कूड़ा अपने प्रतिष्ठान के बाहर रखते हैं। रात में ही अर्बन एनवायरोटेक कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि बाजारों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से ये व्यवस्था की गई है। इसमें सभी व्यापारी नगर निगम का सहयोग करें।
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm

दुकान के बाहर कूड़ा फेंका तो कटेगा चालान
विज्ञापन



महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


