नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने बुधवार को कहा कि प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को सदन से माफी मांगनी चाहिए। वे कह रहे हैं कि कानून व्यवस्था इस सदन का मुद्दा नहीं है। इस मामले में आप नेताओं को कहना है कि दिल्ली में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार और बीजेपी प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। बीजेपी विधायक और प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के इस बयान का आप विधायक सदन में प्लेकार्ड लेकर विरोध कर रहे हैं। आप विधायक बीजेपी की इस रुख के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। आप विधायकों के हंगामे को देखते हुए कि स्पीकर रामनिवास गोयल ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया। स्पीकर रामनिवास गोयल ने विजेंद्र गुप्ता के बयान पर इतना नाराज हुए कि उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता को फटकार लगाते हुए कहा, ये जो बोल रहे हैं, उसे रिकॉर्ड कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर सदन का विषय क्यों नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए। क्या ये विजेंद्र गुप्ता बोल रहे हैं? इस मामले में आप नेताओं को कहना है कि दिल्ली में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार और बीजेपी प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। दरअसल, बीजेपी विधायक और सदन में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने बहस के दौरान कहा दिया कि लॉ एंड आर्डर सदन का मुद्दा नहीं है। इस मसले को सदन में चर्चा के लिए आप विधायकों ने उठाया था। आप विधायकों ने दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्र और बीजेपी पर हमला बोला था। इस मसले पर सदन के बाहर भी आप विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। आप विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। वो पूरी तरह से विफल रहे हैं। विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। एक परिवार के ही कई लोगों को मार दिया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है। गृह मंत्री अमित शाह के घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर इस तरह की हत्याएं हो रही हैं और वह कुछ नहीं कर पा रहे है। सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद बीजेपी भी आप सरकार पर सवाल उठा रही है। पंजाब के हालात पहले कैसे थे ये सभी को पता है। उड़ता पंजाब जैसी फिल्में बनती थी पंजाब पर। जब से भगवंत मान की सरकार आई है, तब से पंजाब के हालात सुधरे हैं। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन किया है। नशे के कारोबार को कम किया है। दिल्ली की कानून व्यवस्था इन लोगों से संभल नहीं रही है। ये पंजाब पर सवाल उठा रहे है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

विजेंद्र गुप्ता के बयान पर बिफरे रामनिवास गोयल
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


