शहडोल। जयसिंहनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड जयसिंहनगर में घेराबंदी कर की, जहां रीवा से आ रही यात्री बस में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि बस क्रमांक एमपी 17 पी 5255 में एक पुरुष और एक महिला भारी मात्रा में स्मैक लेकर शहडोल की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। बस के शाम लगभग 3:55 बजे पहुंचने पर तलाशी के दौरान बीच की सीट पर बैठे एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में उनकी पहचान आरती सेन पति राजेंद्र उर्फ इंटू सेन निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल तथा किशन भारती पिता स्व. संतोष भारती निवासी अंबेडकर कॉलोनी शहडोल के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई। इसके अलावा एक वीवो मोबाइल फोन, नकदी, बस टिकट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 42 हजार 7 सौ पचास रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक प्रयागराज (इलाहाबाद) से खरीदकर लाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि पन्नू उर्फ मुन्नू गर्ग और शुभम बत्रा निवासी शहडोल के कहने पर वे वहां गए थे और उन्हें ऊंचे दामों पर यह मादक पदार्थ सप्लाई करना था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस नेटवर्क में शामिल मुख्य आरोपियों पन्नू गर्ग और शुभम बत्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जीवन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, अनिल, प्रधान आरक्षक रुस्तम, आरक्षक नीरज शुक्ला, ऋषिकांत, अंकित यादव, महिला आरक्षक खुशबू लोधी तथा निजी चालक यश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

- क्राइम, भोपाल, मध्यप्रदेश, राज्य, शहडोल
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


