October 12, 2026 3:53 am

आगामी त्योहारों और नवरात्रि को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस बल, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से निकला। इसके बाद पुलिस बल बुढ़ार, धनपुरी एवं अमलाई क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इसमें कोतवाली एवं सोहागपुर थाना प्रभारी सहित संबंधित थानों का पुलिस बल शामिल रहा। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!