July 27, 2024 8:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर CM साय ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

बस्तर के चुनावी दौरे में पंहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बस्तर विधानसभा के किंजोली में कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा दिल्ली में शराब घोटाला करने वाले को जेल जाना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला हुआ। सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में दो दो काउंटर कांग्रेस के शासनकाल में लगाए जाते थे। एक काउंटर का हिसाब किताब सरकार के पास जाता था दूसरे का सीधे कांग्रेस पार्टी के पास जाता था। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा जैसी करनी वैसी भरनी।

सीएम साय ने लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटें जीतेगी। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। हम बस्तर लोकसभा भी जीतेंगे और छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सीटें भी जीतेंगे।

बस्तर के किंजोली में मुख्यमंत्री कांग्रेस पर बेहद आक्रामक नजर आए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस में बस्तर लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के अंदर बिखराव है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की लाइन लगी हुई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद।

कार्यकर्ता सम्मेलन में 80 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में प्रवेश लिया। इनमें से 5 कांग्रेस के जनपद सदस्य 11 रिटायर्ड कर्मचारी थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पिछले चार दिनों से बस्तर का चुनावी दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक दंतेवाड़ा कोंटा चित्रकोट और बस्तर विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement