July 27, 2024 8:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार की देर शाम हमला

केद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार की देर शाम किसी ने हमला बोल दिया। प्रचार वाहन की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। पथराव में करीब 15 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। एसपी के अनुसार गांव में फिलहाल फोर्स तैनात की गई है। डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है।

शनिवार को डॉ संजीव बालियान काफिले के साथ शाहपुर, सिखेड़ा, फहीमपुर खुर्द, मोजड़ी जसोल सिकंदरपुर कडली चांदसमद, चंद्रपुरी, पिपलहेडा, टिटोडा में बैठक करने के बाद रात करीब 8.30 बजे मढकरीमपुर में राकेश प्रधान के यहां बैठक में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करना शुरू किया था, तभी पीछे खड़े कुछ युवकों ने विरोध करते हुए हमला कर कर दिया। आरोप है कि इसी बीच लोगों ने घरों की छतों से पथराव कर दिया। प्रत्याशी समर्थकों भी भड़क गए और मारपीट शुरू हो गई। पथराव में काफिले की करीब 15 से अधिक गाड़ियों के शीशे टूट गए। पथराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। मारपीट में नितिन सोम, छोटू सोम, अभिषेक, भीम सिंह चौहान आदि घायल हुए हैं। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तहरीर आने पर होगा मुकदमा दर्ज : एसपी सिटी

एसपी सिटी ने बताया कि गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

हमला साजिशन किया गया : बालियान

भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान का कहना है कि मढकरीपुर में साजिशन हमला किया गया है। उन्होंने इस मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी अवगत कराया दिया है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement