August 15, 2026 5:26 pm

आंधी तूफान से कासरबाय में विशालकाय पेड़ गिरा घर में,हादसा होते होते बचा

सत्यनारायण विश्वकर्मा संभाग ब्यूरो

गरियाबंद/ गरियाबंद जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम कासरबाय में आये तेज आंधी तूफान से बड़े बड़े पेड़ और बिजली का पोल गिरने की सुचना मिल रही है।

पूरा मामला यह की तेज आंधी तूफान ने गर्मियों से तो राहत दिलाई है लेकिन उनके सांथ-सांथ लोगों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ रहा है ग्राम कासर बाय निवासी राजेश देवांगन के घर में विशालकाय पेड़ गिर गयी जहाँ घर में रहे परिजन बाल बाल बचे और लोगों में अफरा तफरी मच गयी।

 

ज्यादा जानकारी देते हुए राजेश देवांगन ने मीडिया को बताया की अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते आंधी तूफान से सेम्हर पेड़ घर पर जा गिरा।

जिससे किसी को चोट नहीं आई पर घर पर पेड़ गिरने से घर पर बनी दीवाल टूटा है।

वही राजेश देवांगन ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!