March 21, 2026 2:34 am

तेंदुए का शिकार किए जाने के मामले में वन अमले की टीम ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया

कोरबा। तेंदुए का शिकार किए जाने के मामले में वन अमले की टीम ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण की बछड़े को तेंदुए ने मार गिराया था। इससे आक्रोश में आकर बछड़े में जहर मिला दिया गया था, जिसे पुनः खाने से तेंदुए की मौत हो गई थी और उसके अंगों को काटकर ले गए थे।

इस मामले में तीनों ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञात रहे कि, कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज के राहा बीट के अंतर्गत आने वाले कक्ष क्रमांक 25 में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे एक तेंदुए को मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा था। जहां तेंदुए की मौत की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे जहां शिकारियों ने तेंदुआ का शिकार किया था और उसके महत्वपूर्ण अंगों को काटकर ले भागे थे।

बछड़े पर हमले से थे नाराज

आरोपी गोविंद ने बताया कि, उसके बछड़े को किसी कय जीव ने हमला कर मार दिया था। उसने अपने मृत बछड़े में फोरेट मिला दिया और जब तेंदुआ पुनः बछड़े का मांस खाने पहुंचा तो मांस खाने के कुछ ही क्षणों बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गोविंद सिंह और लाल सिंह और दरींपारा निवासी राम प्रसाद तेंदुए के अंग को काटकर ले भागे थे।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!