एमसीबी/11 जून 2024/नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शासकीय कर्मचारियों के निवास हेतु आवास निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। जिसके क्रियान्वयन में कुछ साल लगने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एमसीबी जिले में निम्न संस्थाओं का अस्थाई रूप से प्रारंभ होने की संभावना है। मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज अस्थाई कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। चिरमिरी जिला चिकित्सालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज उक्त सभी कार्यालयों में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना होगी, उनके लिए निवास सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यकता है। आज दिनांक की स्थिति में नवगठित जिला प्रशासन के 50 प्रतिशत से अधिक अधिकारी, कर्मचारी निजी आवास में किराये पर निवासरत है। इस क्रम में जिला प्रशासन एवं एसईसीएल हसदेव एवं चिरमिरी के संयुक्त प्रयास से ऐसे एसईसीएल आवासों का चिन्हाकंन किया गया है जिनमें मनेंद्रगढ़, खोंगापानी एवं चिरमिरी शामिल है, जहां पर अवैध रूप से आवासों में अतिक्रमण किया गया है। उन आवासों का अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही चरणबद्ध तरीके से की जायेगी। पहले चरण में ऐसे आवास का चिन्हाकंन किया जायेगा जो निम्नलिखित प्रकार के हैंः- एक से अधिक आवास एक ही व्यक्ति के नाम से है। जिनको आंबटन किया गया पर उनके द्वारा किसी और को अनाधिकृत ढंग से किराया दिया गया है। जिनका मूल निवास मनेंद्रगढ़, खोंगापानी तथा चिरमिरी में है। जिनका स्थानांतरण हुआ है पर आवास खाली नहीं किया है तथा जो निवास क्वार्टर को कमर्शियल उपयोग कर रहे है। जिला प्रशासन की मंशा को संज्ञान में लेते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से अपील है कि इस कार्यवाही में प्रशासन का साथ दें।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
