June 20, 2026 10:15 am

नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

सत्यनारायण विश्वकर्मा संभाग ब्यूरो 

 

गरियाबंद – आज मुस्लिम समाज द्वारा बकरीद (ईद-उल अजहा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या मे एकजुट होकर मुस्लिम समाज के लोगो ने सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ी और प्रदेश के सुख, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके पहले सुबह से ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे सहित बड़े भी नए नए पोशाकों में नजर आए।

 

इस अवसर पर गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम आल इंडिया मुस्लिम मेमन जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई देते हुए कहा कि ये पावन पर्व हमें एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इसके कारण से बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना गया है। उन्होंने बताया कि आज गरियाबंद जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्साह के साथ लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। गरियाबंद और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!