September 17, 2024 12:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

जयपाल सिंह मुंडा खेल समिति रांची का गठन

जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर कोर्ट रोड रांची में रांची जिला के काफी सारे खेल संघ एवं खेल प्रेमियों की एक बैठक रखी गई जिनमें किक बॉक्सिंग, कराटे, चॉकबॉल, कॉर्फबॉल, टेनिस वॉलीबॉल,ताइक्वांडो, बास्केटबाल, वुडबॉल, नेटबॉल, थ्रो बॉल, मिक्सड नेटबॉल, फुटबॉल, योग,आदि के खेल संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित हुए जिसमें सभी खेलों का प्रशिक्षण सुचारू रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर, कोर्ट रोड, रांची में पहले की भांति शुरुआत करने का निर्णय लिया गया.

कुछ खेल का प्रशिक्षण चल भी रहा है.

कॉम्पटीशन कराने का फैसला

इसके लिए सभी की अनुमति से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की एक समिति का गठन किया गया, जिसमें सभी के सहयोग से हमेशा हर सप्ताह किसी न किसी खेल का एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराते रहने का निर्णय भी लिया गया. जिससे सभी खेल का और खिलाडिय़ों का विकास हो सके. बैठक में सभी के सर्वसम्मति से संरक्षक आशुतोष द्विवेदी,अरूण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद झा, मिथलेश कुमार सिंह,अजय वर्मा, रिंकू वर्मा, अध्यक्ष के रूप में दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष गौतम सिंह, गणेश कुमार गुप्ता,नीरज वर्मा, संतु कुमार, आचार्य प्रहलाद, ऋषिकेश लाल, महासचिव ब्रजेश गुप्ता, सह सचिव अमरजीत कुमार, अनंत नाग चंदन,चंदन कुमार, पंकज जोसेफ, कार्यालय सचिव अंश वर्मा सह कार्यलय प्रभारी, सचिन लोहार कोषाध्यक्ष रेशमा टोप्पो को बनाया गया.

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai