June 20, 2026 12:58 pm

मुख्यमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!