October 18, 2024 5:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शिमला में मस्जिद का निर्माण हटाने को लेकर प्रदर्शन:हिंदू संगठनों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस का लाठीचार्ज, वाटर कैनन चलाई; पथराव में सिपाही घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद का निर्माण गिराने की मांग को लेकर आज यानि बुधवार हिंदू संगठन ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संजौली पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए थे। प्रदर्शनकारी ढली टनल में लगे बैरिकेड तोड़कर आगे संजौली की ओर बढ़े। संजौली में प्रदर्शनकारियों को एसबीआई के बाहर बैरिकेड लगाकर फिर रोका गया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया, जिससे एक सिपाही और एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया। यहां पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो हुई। गुस्साई भीड़ संजौली में बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके प्रदर्शनकारियों को ढली की ओर खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन भी चलाया गया।

यहां से  मस्जिद करीब 50 मीटर दूर है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके चलते संजौली-ढली सड़क पर यातायात ठप हो गया था। संजौली मस्जिद 1947 से पहले बनी थी। 2010 में जब इसकी पक्की इमारत बननी शुरू हुई तो नगर निगम को अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। अब यह मस्जिद 5 मंजिला है। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दे चुका है। ताजा विवाद 31 अगस्त से शुरु हुआ, जब 2 समुदायों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने 1 और 5 सितंबर को अवैध मस्जिद निर्माण गिराने की मांग की।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai