February 2, 2026 3:34 am

सिगरेट नहीं देने की खौफनाक सजा, बदमाशों ने गले में गोली मारकर दुकानदार को मार डाला

वाराणसी में गुरुवार को बदमाशों ने दुकानदार के साथ कांड कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यवसायी को जगाकर सिगरेट मांगी। दुकानदार ने सिगरेट देने से इनकार किया तो बदमाशों ने गला दबोचा और फिल्मी स्टाइल में गले में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने शोर मचाया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोज दुकान के बाहर सोते थे शारदा 
बिरनाथीपुर गांव निवासी शारदा यादव (55) की घर के बाहर गुमटी है। गुमटी में शारदा किराने का सामान बेचते थे। रात में शारदा दुकान के बाहर ही सोते थे। गुरुवार रात 9 बजे खाना खाकर बाहर आए और दुकान के बाहर सोने चले गए। परिजनों ने भी अंदर से कुंडी बंद कर ली। रात 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई तो शारदा की पत्नी ऊषा यादव जागी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है 
दौड़कर घर से बाहर आए तो देखा कि शारदा यादव को खून से लथपथ पड़े हैं। आवाज देकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। शारदा को अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही शारदा की मौत हो गई।  सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों के बयान लिए। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के हुलिया को भी जानने की कोशिश की, हालांकि कोई उनके हाथ नहीं लगा।  क्राइम ब्रांच समेत स्थानीय पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!