कोरबा, कोरबाजीले में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज उत्थान समिति द्वारा विद्युत नगर दर्री में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना करी। उन्होंने कहा की जिस समय समाज में छुआ-छूत,अन्याय, अत्याचार, असमानता का बोल बाला था, उसी समय संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास ने जन्म लेकर सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश समाज में दिया और आपसी भाईचारे के साथ सबको समभाव से रहने की सीख दी। वे सत्य और अहिंसा के संदेश वाहक थे। गांव-गांव में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किया। सत्य ही धर्म है और धर्म ही सत्य है तथा मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मानव एक समान है।छत्तीसगढ़ शांति, विकास एवं सौहार्द्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उनकी बताई गई राह मार्गदर्शक एवं प्रेरक है तथा पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है। गुरू घासीदास बाबा ने जो सद्मार्ग बताया है, उस पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की आज सतनामी समाज शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। गुरु घासीदास बाबा के बताए रास्ते पर चलकर समाज आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक आर.एल. पात्रे, अध्यक्ष बी.पी. पाटले, विद्यासागर भारद्वाज, सुंदरलाल घृतलहरे, सी.एल. आदिले, किशन गायकवाड, रामकुमार राठौर सहित अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


