नई दिल्ली। संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की साजिश अमित शाह को बचाने के लिए रची गई।प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, कि राहुल गांधी शांतिपूर्वक डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर जय भीम के नारे लगाते हुए संसद जा रहे थे। फिर उन्हें रोका गया और भाजपा सांसदों ने धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। यह सब अमित शाह को बचाने के लिए किया गया है। यह बयान उस वक्त आया जब भाजपा ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वजह से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हुए। कांग्रेस ने इन आरोपों को नकारते हुए उल्टा भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आगे कहा, कि मेरे सामने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जमीन पर गिराया गया। सीपीएम सांसद को भी धक्का दिया गया, जिससे वे खड़गे जी के ऊपर गिर गए। यह सब पूरी योजना के तहत किया गया। भाजपा अगर सच में आंबेडकर जी का सम्मान करती है, तो जय भीम का नारा क्यों नहीं लगाती? मैं भाजपा सांसदों को चुनौती देती हूं कि वे यहां खड़े होकर जय भीम बोलकर दिखाएं। प्रियंका गांधी ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी संविधान और डॉ. आंबेडकर के सम्मान के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा, हम पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी को रोका नहीं, लेकिन आज भाजपा ने जानबूझकर यह हंगामा किया।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

धक्का-मुक्की प्रकरण पर प्रियंका गांधी की दो टूक- अमित शाह को बचाने की साजिश
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


