फिरोजाबाद, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ताओं ने आज जनपद फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय दबरई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस धरने का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार वरुण ने किया। बसपा कर्ताओं का आरोप था कि अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जो उनकी जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। इस टिप्पणी के विरोध में पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी आत्मसम्मान की लड़ाई बताया और कहा कि इस बयान से बहुजन समाज के लोगों को गहरी चोट पहुंची है।
धरने में उपस्थित मंडल अध्यक्ष हेमंत प्रताप ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर के बारे में जो टिप्पणी की, वह अस्वीकार्य है। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए और उन्होंने जय भीम के नारे लगाए। इसके साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
धरने के दौरान दबरई क्षेत्र का माहौल गूंज उठा, और लोग बाबा साहब के जयकारों से सड़कों पर उतरे। यह प्रदर्शन गृहमंत्री की टिप्पणी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की कड़ी प्रतिक्रिया का प्रतीक बना।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में दबरई पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
