गिरिडीह । जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया और पांचों घरों से लगभग 10 से 12 लाख की संपति पर हाथ साफ कर फरार हो गये। चोरों ने जिन पांच घरों में चोरी की है। उनमें तीन सगे भाई रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा, रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा एवं शिक्षक नारायण विश्वकर्मा का घर के अलावे सहदेव महतो पिता भुनेश्वर महतो एवं हरिहर यादव पिता स्वर्गीय दुलार महतो का घर शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा के बंद मकान का ताला तोड़ घर में घुसे और अलमीरा तोड़ उसमे रखे 4 लाख के जेवर, 50 हजार रुपए नगदी एवं कई कीमती सामानों समेत 6 लाख की संपति की चोरी किया। वहीं रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा के घर से लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तनों की चोरी कर ली। जबकि शिक्षक नारायण विश्वकर्मा के एक मकान का ताला तोड़ लगभग 2 लाख का जेवर समेत 30 हजार के बर्तनों पर अपना हाथ साफ किया।
वहीं चोरों ने इस दौरान गांव के हरिहर यादव के घर से 50 हजार मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तन तथा सहदेव महतो के बंद घर का ताला तोड़ घर में रखे बक्से को तोड़ उसमें चांदी के जेवरात समेत लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के पीतल एवं कांसा के बर्तन चोरी कर फरार हो गये। सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस ने गांव पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

एक साथ पांच घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


