लंदन । इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल एथरटन भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रशंसक बन गये हैं। एथरटन ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि बुमराह उस समय नहीं थे। बूमराह बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 32 विकेट लेने के कारण प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। एथरटन ने पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात से कितनी राहत मिली है कि उनके खेल करियर के दौरान बुमराह क्रिकेट जगत का हिस्सा नहीं थे। एथरटन को अपने करियर में सबसे अधिक 23 बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने अपना शिकार बनाया था।
एथरटन ने जवाब दिया, मुझे खुशी है कि बुमराह मेरे समय में नहीं था। उसका सामना करना एक बुरे सपने जैसा लगता है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अपरंपरागत एक्शन वाले गेंदबाजों का सामना हमेशा कठिन रहा है। जब मैंने एलन डोनाल्ड और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों का सामना किया, तो उनके पास सुंदर गेंदबाजी एक्शन थे। मैं गेंद को स्पष्ट रूप से देख सकता था और उसके अनुसार अपनी प्रतिक्रियाएं दे सकता था पर बुमराह की गेंदबाजी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जब आप बुमराह को देखते हैं, तो गेंद समझना एक वास्तविक चुनौती बन जाती है। अधिकांश आधुनिक बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ट्रिगर मूवमेंट का उपयोग करते हैं पर बुमराह ऐसा नहीं करते हैं। गेंद को बल्लेबाज के करीब छोड़ने की उनकी क्षमता, कलाई के विशिष्ट स्नैप और कोहनी के हाइपरएक्सटेंशन की विशेषता, उन्हें सामना करने के लिए एक मुश्किल गेंदबाज बनाती है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

एथरटन भी बुमराह के प्रशंसक बने
विज्ञापन


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


