शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति एवं अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने शहडोल जिले के दूरदराज़ क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शामिल लोगों ने विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। धनपुरी वार्ड नंबर 2 की पुनिया बाई वर्मन ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धनपुरी में मध्यान्ह भोजन सहायिका की नियुक्ति की मांग की। ग्राम जोधपुर के अमित रजक ने मुख्यमंत्री स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने का आवेदन दिया। ग्राम भमरहा के उत्तम सिंह सेंगर ने अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। वहीं, ग्राम हर्रा टोला के रामजी मिश्रा और ग्राम ढेढुआ के बालकरण यादव ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम करूआ के कल्याण बैगा ने पीएम जनमन आवास योजना की राशि दिलाने का आवेदन किया। सीईओ जिला पंचायत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों के लिए भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

जिला पंचायत सीईओ ने दूरदराज़ के क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


