March 23, 2026 4:26 pm

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

शहडोल। जिले के थाना ब्यौहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने लाल रंग की टीवीएस रेडान मोटर सायकल से 9 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी में विनोद उर्फ हजारी चमकार और उनका भतीजा बिहारी लाल चर्मकार शामिल है। दोनों मोटर सायकल से बनास धाम होते हुए दुबरी कला ले जा रहे थे। तलाशी में एक सफेद बोरी में 10 पैकेट गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों से 9 किलो 990 ग्राम गांजा व लाल रंग की जब्त करते की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा कन्हैया जायसवाल निवासी चंदेला से लिया गया था। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ छारी के नेतृत्व में टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!