ईरान युद्ध के भेंट चढ़ी अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस, शटडाउन से बेरोजगार हुए 17000 कर्मचारी

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस ईरान युद्ध के भेंट चढ़ गई। किफायती किरायों के लिए मशहूर स्पिरिट एयरलाइंस ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच वित्तीय कठिनाइयों और ईंधन की आसमान छूती कीमतों के कारण वह तत्काल प्रभाव से अपना परिचालन बंद कर रही है।

यह बाजार में प्रमुख खिलाड़ी थी

एयरलाइंस के अचानक बंद होने से अमेरिका के विमानन उद्योग को गहरा झटका लगा है। यह एयरलाइन लंबे समय से यात्रियों को कम लागत वाली हवाई यात्राएं उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती थी। यह बाजार में प्रमुख खिलाड़ी थी।

एयरलाइन की सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं

एयरलाइन ने पुष्टि की है कि सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं और ग्राहक सेवा अब उपलब्ध नहीं है। साथ ही कहा पिछले 34 वर्षों में अल्ट्रा-लो-कास्ट मॉडल को लागू करने पर गर्व है।

सीएनएन के अनुसार, ईरान युद्ध से पहले ही एयरलाइन गंभीर वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही थी। युद्ध शुरू होने के बाद जेट ईंधन की कीमतों में दोगुनी वृद्धि के कारण एयरलाइंस को बंद करने का फैसला लिया गया। इसके कारण 17,000 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका

यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने अपने कुछ करीबी सलाहकारों और कांग्रेस में कई रिपब्लिकन सदस्यों के विरोध के बावजूद स्पिरिट को बचाने के लिए 500 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव रखा था।

व्हाइट हाउस ने 90 प्रतिशत इक्विटी के लिए वित्तपोषण का प्रस्ताव रखा था। सूत्रों के अनुसार, कंपनी को बचाने के लिए बोर्ड की बैठक बिना किसी समझौते के समाप्त हुई।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!