August 17, 2026 6:59 pm

महाकालेश्वर मंदिर में दर्दनाक हादसा, महिला का मशीन में दुपट्टा फंसने से मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में आज सुबह हादसा हो गया। वहां काम कर रही एक महिला का दुपट्टा आलू छीलने की मशीन में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

महाकाल पुलिस ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह रजनी खत्री नामक महिला काम कर रही थी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाने में आलू छीलने की मशीन का इस्तेमाल होता है। काम के दौरान महिला का दुपट्टा आलू छीलने की मशीन में फंस गया। 

इस वजह से उसके गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंदिर के अन्न क्षेत्र में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह गणेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। महिला के स्वजन भी वहां पहुंचे थे।

अधिकारियों ने फिलहाल अन्न क्षेत्र में जिस जगह हादसा हुआ उस कमरे को सील कर दिया है। फिलहाल भोजन बनाने का काम रोक दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!