July 27, 2024 8:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

छत्तीसगढ़ में किसान महाकुंभ का आयोजन, राजनाथ सिंह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ में शनिवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किसान सभा को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा विधायक, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, चिंतामणि महाराज, रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद थे।

किसान महाकुंभ में सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी को बधाई देने चाहता हूं कि आपने भारतीय जनता पार्टी को काफी प्यार दिया है। आपने भाजपा की सरकार बनाई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव सीएम साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ काफी प्रगति करेगा। बीजेपी सरकार आते ही 100 दिन में ही विकास पटरी पर लौट आया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाने का काम किया था। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का बोल बाला था। छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण की धरती है। छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आगे जोड़ा कि मैंने गांवों में किसानों को पसीना बहाते देखा है। 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है, इसे मुख्यमंत्री साय संवारेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर हो चुके हैं। इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो वादा है। एक भी गरीब नहीं रहने देंगे। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत जागरूक है।

केंद्रीय राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में मोटा अनाज पैदा होता है, इसे प्रधानमंत्री मोदी ने श्री अन्न कहा है। जी 20 सम्मेलन में कई देशों से लोग आए थे, यहां दुनिया के मेहमानों को मोटा अनाज खिलाने का कार्य पीएम मोदी ने किया है। राजनाथ सिंह ने आगे काह कि पीएम मोदी ने कृषि बजट भी बढ़ाया है, फसल बीमा योजना पीएम मोदी ने लागू किया है। अब धान में अधिक समर्थन मूल्य मिलेगा।

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement