July 27, 2024 2:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पर जारी किया-5 न्याय गारंटी की बात

कांग्रेस पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने 5 न्याय की बात की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया।

अपने घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र किया है। अन्याय काल के अंधेरे को दूर करने और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाने का वादा किया गया है।

अपने घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र किया है। अन्याय काल के अंधेरे को दूर करने और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाने का वादा किया गया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी सांसद पी. चिदंबरम ने कहा , “मैंने हमेशा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है और कहा है कि मोदी सरकार अमीरों की, अमीरों द्वारा और अमीरों के लिए सरकार है। यह सरकार केवल इस देश का 1% शीर्ष के हितों से प्रेरित है। लेकिन हमें नीचे के 50% को भी देखना होगा जो उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि संपन्न लोग। यह अनुमान लगाया गया है कि इस देश में 23 करोड़ लोग अभी भी गरीब हैं। लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जाएगा और हम वादा करते हैं कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में सत्ता में आती है, तो हम अगले 10 वर्षों में 23 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालेंगे।”

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक नागरिक की तरह, अल्पसंख्यकों को भी पोशाक, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की पसंद की स्वतंत्रता हो। हम व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को प्रोत्साहित करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि ऐसा सुधार संबंधित समुदायों की भागीदारी और सहमति से किया जाना चाहिए।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement