July 27, 2024 6:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पांच चरणों में ‘इंडिया’ 272 सीटों पर जीत का आकड़ा पार कर चुका, कश्मीर में हालात सामान्य नहीं : पवन खेड़ा

बीबीसी लाईव-दिल्ली

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को दावा किया कि इंडिया गठबंधन 272 सीटों का आंकड़ा पार गया है। उन्‍होंने कहा कि कश्मीर में हालात अब भी सामान्य नहीं हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान तक हमारा गठबंधन 272 सीटों पर जीत का आंकड़ा पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण के बाद छठे और सातवें चरण की वोटिंग में हमें जो सीटें मिल रही हैं, वे बोनस हैं।

वहीं, कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद हो रहे चुनाव में मतदाताओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले (यूपीए सरकार में) 72 प्रतिशत वोट पोल होती थी। लेकिन, अब हालत ये हैं कि भाजपा वाले वहां से चुनाव तक नहीं लड़ पा रहे हैं, फिर हालात कैसे सामान्य हो गए।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यानी शनिवार को देश के छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई। छठे चरण में हरियाणा की सभी दस सीट, बिहार की आठ सीट, झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह सीट, उत्तर प्रदेश की 14 सीट, पश्चिम बंगाल की आठ सीट, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सभी सात सीट और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement