July 27, 2024 8:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

Chhattisgarh News: आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू, नीलेश क्षीरसागर बने कांकेर कलेक्टर

Chhattisgarh News: चुनाव खत्म होने के 48 घंटे बाद आचार संहिता खत्म हो जाती है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से तबादलों और विकास कार्यों के लिए अपने फैसले ले सकती है।

आदर्श आचार संहिता करीब तीन महीने तक लागू रही। आचार संहिता के कारण तबादलों और पोस्टिंग का काम रुका हुआ था।

इन अफसरों को बदला गया

आचार संहिता हटते ही राज्य सरकार ने अफसरों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया है। सबसे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नीलेश क्षीरसागर 2011 बैच के अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नक्सल प्रभावित जिले कांकेर का कलेक्टर बनाया है।

बस्तर में शांति स्थापित करने और सरकार की योजनाओं को लागू करने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अभिजीत सिंह को गृह एवं जेल विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। अभिजीत सिंह इससे पहले कांकेर कलेक्टर हुआ करते थे। वासु जैन को योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement