February 17, 2025 7:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बलूचिस्तान में बड़ी मुठभेड़, पाकिस्तानी सेना ने 23 आतंकवादियों को मार गिराया; 18 जवानों की भी मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहे बलूच विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में 18 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में बलूचों के खिलाफ अभियान चला रही है, उसी दौरान कलात जिले के मानगोचेर में हुई इस मुठभेड़ में 23 विद्रोही भी मारे गए।

यह मुठभेड़ शुक्रवार-शनिवार की रात में हुई है।

आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़

पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी मानगोचेर में बलूचों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोके गए रास्ते को खुलवाने के लिए गई थी। उसी दौरान सेना द्वारा बल प्रयोग से हालात बिगड़ गए और दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी को देखते हुए मौके पर सेना और अन्य एजेंसियों की अतिरिक्त टुकडि़यां भेजी गईं। उनकी संयुक्त कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया है और मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है।

इलाके में तैनात रहे सुरक्षा बल

इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और अशांति पैदा करने वालों की धरपकड़ चल रही है। यह मुठभेड़ विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों द्वारा 10 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में हुई है।

पाकिस्तानी सेना इन दिनों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलूच लिबरेशन आर्मी और कुछ अन्य उग्रवादी संगठनों के खिलाफ देश भर में अभियान चला रही है। इसी दौरान मानगोचेर में मुठभेड़ हुई। विदित हो कि 2024 में उग्रवादियों के हमलों में पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के कुल 685 जवानों की मौत हुई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement