April 8, 2025 3:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्टॉक मार्केट: वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 4.09% और निफ्टी 3.82 प्रतिशत गिरा

Stock Market Updates: US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच सोमवार (7 अप्रैल) को एशियाई शेयरों में जबरदस्त गिरावट है। इंडियन स्टॉक मार्केट भी डाउन है। सेंसेक्स 3,100 अंक और निफ्टी करीब 900 अंक गिरा हुआ है। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुरी तरह से गिरा हुआ है।

सोमवार सुबह मार्केट ओपन होते ही भारतीय शेयर लाल निशान पर पहुंच गए। सेंसेक्स 3081.62 अंक यानी 4.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,283.07 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 874.70 अंक या 3.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,029.75 पर पहुंच गया। प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 4.30 प्रतिशत और निफ्टी में 5.75 प्रतिशत के गिरावट दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सर्वाधिक गिरावट वाले 5 शेयर 

शेयर  गिरावट ट्रेडिंग
टाटा स्टील 9.97% 126.45
इंफोसिस 9.43% 1,315.30
टाटा मोटर्स 8.51% 1,315.30
टेक महिंद्रा 8% 1,215.85
अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशलइकनॉमिक जोन 7.24% 1,065.45

क्यों गिर रहे शेयर? 
डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत चीन सहित 60 देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाया है। इन देशों से अमेरिका में इम्पोर्ट होने वाली वस्तुओं पर 10 फीसदी से लेकर 49 प्रतिशत तक आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) वसूली जाएगी। इससे न सिर्फ महंगाई बढ़ने, बल्कि डिमांड कम होने की भी आशंका है। दुनियाभर के इकनॉमिक एक्सपर्ट्स ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। यही कारण है कि स्टाक मॉर्केट क्रैश कर रहा है।

शेयर  गिरावट ट्रेडिंग
निफ्टी मेटल 6.91% 7,832.90
निफ्टी आईटी 5.75% 31,584.55
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी और टेलीकॉम 5.50% 8,098.15
निफ्टी मीडिया 4.97% 1,414.45
निफ्टी 4.68% 19,629.45

कोविड के बाद सबसे बड़ी गिरावट 
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा स्टील के शेयर 9.97% और इन्फोसिस के शेयर 9.43 फीसदी गिर गए। वहीं निफ्टी मेटल में भी 6.91% की गिरावट दर्ज की गई। मार्केट एक्सपर्ट भी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी गिरावट है।

  • 17 मई 2004 को 15.52 फीसदी
  • 23 मार्च 2020 को 13.15 फीसदी
  • 28 अप्रैल 1992 को 12.77 फीसदी
  • 24 अक्टूबर 2008 को 10.95 फीसदी
  • 21 जनवरी 2008 को 9.75 फीसदी
  • 16 मार्च 2020 को 8.39 फीसदी
  • 12 मार्च 2020 को 8.18 फीसदी
  • 18 मई 2006 को 6.76 फीसदी
  • 24 अगस्त 2015 को 5.94 फीसदी
  • 11 फरवरी 2000 को 5.55 फीसदी
Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement