दमिश्क। सीरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले को नाकाम कर दिया है। यह हमला दमिश्क के पास स्थित सैयदा जैनब दरगाह पर होने वाला था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दरगाह शिया मुसलमानों का पवित्र स्थल है। यह घटना पिछले महीने बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद आईएस के फिर से सक्रिय होने की आशंका को बढ़ाती है।
सीरिया में कट्टर सुन्नी विचारधारा वाले एचटीएस के सत्ता पर काबिज होने के बाद से शियाओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों का भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि एचटीएस ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही है। इस गुट का नेता अलकायदा और आईएसएस से जुड़ा रहा अबू मोहम्मद जुलानी है। दमिश्क से 10 किलोमीटर दक्षिण में ये दरगाह स्थित है। ये जगह पूरी दुनिया के शिया तीर्थयात्रियों के लिए आस्था का केंद्र है। सीरिया में 13 साल के गृह युद्ध के दौरान भी इस दरगाह की रक्षा एक अहम मुद्दा थी।
इराक-ईरान समेत कई देशों से शिया लड़ाके इस दरगाह की हिफाजत के लिए सीरिया पहुंचे थे। इस्लामिक स्टेट किसी की भी दरगाह को गलत कहता है और ऐसी जगहों पर हमलों को अंजाम देता है। आतंकी समूह आईएस ने पहले भी इस दरगाह के अंदर और आसपास हमले किए हैं। ये पश्चिम एशिया के सबसे प्रमुख शिया धार्मिक स्थलों में है। पैगंबर मोहम्मद साहब के परिवार से होने के साथ ही पैगंबर की शिक्षाओं और विरासत को संरक्षित करने में भूमिका निभाने और विपरीत परिस्थितियों में अटूट धैर्य रखने के लिए सैयदा जैनब का मुसलमानों के बीच बहुत सम्मान है।
सीरिया में सुन्नी बहुसंख्यक हैं, जबकि शिया अल्पसंख्यक हैं। सैयदा जैनब दरगाह पर हमले की कोशिश क्षेत्र में शिया और सुन्नी गुटों के बीच तनाव को दर्शाती है। यह घटना सीरिया के जटिल राजनीतिक और धार्मिक परिदृश्य को भी उजागर करती है। नई सरकार के लिए विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच शांति और सुरक्षा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी। एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीरिया में स्थिरता लाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

सीरिया में दरगाह पर किए गए हमले को किया नाकाम, हमलावर टुकड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन

केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


