शहडोल। पत्रकारों की एकजुटता और उनके हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से “मध्य प्रदेश विराट प्रेस क्लब” के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 14 फरवरी 2025, शुक्रवार को स्थानीय उच्च विश्राम गृह, शहडोल में दोपहर 2 बजे संपन्न हुई। जिसमें जिले के प्रमुख पत्रकारों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। बैठक के दौरान पत्रकारों ने संगठन की आवश्यकता और उसकी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से इस संगठन के गठन को मंजूरी प्रदान की और यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन का विधिवत पंजीयन कराया जाएगा। साथ ही, अन्य आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाहियां भी शीघ्र पूरी की जाएंगी, ताकि संगठन को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त हो सके और यह पत्रकारों के हित में प्रभावी रूप से कार्य कर सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के लिए संरक्षक के रूप में हाजी लुकमान अली और नरेन्द्र तिवारी को मनोनीत किया जाएगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों को एक प्रभावी मंच प्राप्त होगा, जहां वे अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को रख सकेंगे। संगठन के पदाधिकारियों के चयन को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके लिए यह तय किया गया कि अगली बैठक 16 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाएगा और संगठन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही, क्लब की संरचना, नियमावली और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें हाजी लुकमान अली, नरेन्द्र तिवारी, राहुल सिंह राणा, मनोज सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, अजय पाल, चंदन कुमार वर्मा, गणेश कुमार केवट, जितेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष कचेर और अखिलेश मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने एकमत से मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब के गठन का समर्थन किया और इसे पत्रकारों के लिए आवश्यक बताया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसे संपन्न किया गया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि “मध्य प्रदेश विराट प्रेस क्लब” पत्रकारिता जगत को एक नया आयाम देगा तथा प्रेस से जुड़े लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान की दिशा में कार्य करेगा। बैठक के अंत में साथ ही पुलवामा में शहीद सैनिकों एवं पूर्व विधायक स्व. लल्लू सिंह की 11वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उमरिया जिले के पत्रकार बंधु सुख सागर पांडेय के पुत्र की आकस्मिक मृत्यु होने पर मृत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब के गठन के लिए बैठक हुई आयोजित
विज्ञापन

कलेक्टर से मंत्री तक कमीशन पहुंचाने का दावा—आखिर किसके दम पर चल रहा रेत का कारोबार?
October 15, 2026
No Comments
Read More »


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


