September 15, 2025 2:37 am

देश का 56वां टाइगर रिजर्व: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान हुआ अधिसूचित

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, भारत एक ऐसे हरित भविष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है जहाँ मनुष्य और जानवर सद्भावनापूर्वक सहवास कर सके। प्रदेशवासियों को बधाई

https://x.com/byadavbjp/status/1858443663539569054?t=GXcZwPqi7-ekPfx6AgkdEA&s=19

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ?
वहीं मुंगेली जिले का अचानकमार टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। यहां पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोग जिस उद्देश्य से यहां आते हैं वह पूरा हो रहा है। दरअसल अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वही ATR क्षेत्र में जंगली सूअर, बाइसन, हिरण, चीतल, सहित अनेक जंगली जानवर को देखने का पर्यटक लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों ने जंगल के बीच झाड़ियों से बाघ को निकलते देखा। जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब बाघ की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

ATR के जंगलों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है बाग का कुनबा? 
बता दें कि, 1 नवंबर से सैलानियों के लिए ATR को खोल दिया गया है। यहां पर खुली जिप्सी के जरिए पर्यटक जंगल भ्रमण करते हैं। जहां पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से सैलानी भ्रमण के लिए आ रहे हैं दरअसल एक दिन पहले कुछ लोगों को जंगल भ्रमण के दौरान अचानकमार रेंज में एक टाइगर विचरण करते हुए दिखाई दिया, जो वन्य जीव प्रेमियों के लिए सुखद संदेश है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement