June 20, 2026 10:13 am

नोएडा में भीषण हादसा: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से 5 फीट उछलकर पिलर पर अटकी लड़की, देखें वीडियो

नोएडा में शनिवार (21 सितंबर) को भीषण हादसा हो गया। सेक्टर-25 में एलिवेटेड ब्रिज पर एक स्कूटी सवार लड़की को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लड़की हवा में उड़ी।

5 फीट उछलकर फ्लाईओवर के गैप में जा गिरी। मोबाइल और जूता फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। शुक्र है कि लड़की ब्रिज से नीचे नहीं गिरी। लड़की को पिलर से सकुशल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घंटों मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा
नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 25 के पास लड़की स्कूटी से किसी काम से बाहर निकली थी। सेक्टर 62 की ओर जा रही लड़की को एलिवेटेड ब्रिज पर कार ने टक्कर मार दी। लड़की हवा में उड़कर पिलर पर गिर गई और उसी में फंस गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई। लड़की लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया।

पुलिस कार चालक की कर रही तलाश
पुलिस के मुताबिक, युवती सेक्टर 62 की तरफ जा रही थी। एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार को देखते हुए युवती ने स्कूटी का ब्रेक लगाया तो वह फ्लाइओवर से नीचे गिरकर गैप के पिलर में फंस गई। युवती चोट आई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस एलिवेटेड रोड पर लगे हुए कैमरे के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।

जेसीबी की मदद से लड़की को नीचे उतारा
टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। युवती के पिलर में फंसने के बाद लगी लोगों की भीड़। 2 लड़के भी उसे बचाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर जेसीबी को बुलाया। सीढ़ी लगाकर उस युवती का रेस्क्यू किया। युवती को ज्यादा चोट नहीं आई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!