September 15, 2025 5:23 pm

झारखंड में INDIA गठबंधन को प्रचंड बहुमत, जश्न में डूबे कांग्रेस-JMM कार्यकर्ता

झारखंण्ड जीत के बाद इंडिया गठबंधन की पीसी

JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं- पीएम मोदी

बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं

गिरिडीह: मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं- कल्पना सोरेन

JMM कार्यकर्ताओं ने गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को निर्वाचन क्षेत्र से आगे चलने पर बधाई दी

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, “मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।”

गिरिडीह: झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जश्न मनाया

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 51 सीटों पर बढ़त लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

झारखंड में INDIA ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया, 50 सीटों पर आगे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है (JMM 30, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, CPI(ML)(L)2)।

बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 29 सीटों पर आगे है (भाजपा 27, AJSUP 1, LJPRV 1)

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी नतीजों पर कहा, “मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।”

झारखंड में INDIA गठबंधन को 46 सीटों पर बढ़त, NDA 33 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 33 सीटों पर आगे है। बीजेपी 30, जेएमएम 27, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, AJSUP 1 और CPIMLL 1 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड में इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे, NDA को 30 सीटों पर बढ़त

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 30 सीटों पर आगे है। बीजेपी 26, जेएमएम 30, कांग्रेस 13, आरजेडी 5, AJSUP 2 और CPIMLL 2 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड में रुझानों में INDIA गठबंधन को बहुमत

रुझानों के मुताबिक, झारखंड में इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए को 28 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।

झारखंड से ये है ताजा रुझान, INDIA गठबंधन 41 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे है। बीजेपी 25, जेएमएम 23, कांग्रेस 12, आरजेडी 4, AJSUP 2 और CPIMLL 2 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड विधानसभ चुनाव: मतगणना जारी, ये है ताजा रुझान

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 24 सीटों पर आगे है। बीजेपी 21, जेएमएम 16, कांग्रेस 9, आरजेडी 4, AJSUP 3 और CPIMLL 3 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड से रुझान आने शुरू, जानें कौन कितनी सीटों पर चल रहा है आगे

झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत रुझानों में एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं. इंडिया गठबंधन दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। झारखंड में 13 से 27 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी।

रांची में वोटों की गिनती जारी

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement