रायपुर। गोबरा नवापारा क्षेत्र में एक शातिर ठग ने गेमिंग एप के जरिए शिक्षिका महिला से 17 लाख 11 हजार 408 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ज्योति तेजवानी (53 वर्ष), जो गंज रोड गोबरा नवापारा की निवासी हैं, 5 नवंबर 2024 की रात करीब 8:15 बजे टेलीग्राम पर एक लिंक के माध्यम से शातिर ठग के संपर्क में आईं। आरोपी ने खुद को Heizberg Diamonds का संचालक बताते हुए उन्हें गेमिंग एप के जरिए लाभ दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने उसने महिला से अलग-अलग बैंक खाता नंबर और यूपीआई के माध्यम से कुल 17 लाख 11 हजार 408 रुपये जमा कराए। बाद में महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना गोबरा नवापारा ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सभी संबंधित बैंक और यूपीआई विवरणों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहते हुए इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

गेमिंग एप के जरिए 17 लाख की ऑनलाइन ठगी, शिक्षिका महिला को शातिर ठग ने बनाया शिकार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
