रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है, जिसके तहत राज्य में आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान वाहन खरीदारों को लाइफ टाइम रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की एकमुश्त छूट दी जाएगी। इस छूट का लाभ प्रदेश के सभी वाहन डीलरों को उनके ग्राहकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने इस फैसले को ग्राहकों, व्यापारियों और सरकार के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस निर्णय से जीएसटी के रूप में अधिक राजस्व प्राप्त होगा, जबकि व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और वाहनों की बिक्री में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा, आरटीओ का कलेक्शन भी बढ़ने की संभावना है। रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन ने बताया कि ऑटो एक्सपो में लोग कम दर पर अच्छी गाड़ी खरीद सकते हैं और उन्हें तत्काल रजिस्ट्रेशन मिल जाता है। इसके अलावा, सभी दस्तावेजी कार्यवाही भी वहीं पर पूरी हो जाती है, जिससे ग्राहकों को एक सुविधाजनक अनुभव मिलता है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

साय सरकार ने ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों पर 50% लाइफ टाइम रोड टैक्स छूट देने का निर्णय लिया
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


