March 21, 2026 12:38 am

फरीदकोट और पठानकोट में तापमान 2 डिग्री, शीतलहर के चलते ठंड और बढ़ेगी

लुधियाना। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का असर मैदानी भागों में दिखने लगा है। उत्तर की सर्द हवा का दायरा बढ़ गया है। पहाड़ों पर अगले एक-दो दिनों में फिर हिमपात होगा। पंजाब में ठंडी हवा के कारण पठानकोट व फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री रहा।

फिरोजपुर में 3.9, अमृतसर, गुरदासपुर व बठिंडा में 4, पटियाला में 5.6, जालंधर में 5.0, लुधियाना में 5.8 व रूपनगर में 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जालंधर व गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो पंजाब में सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 15 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी। मौसम में सारा फर्क मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है।

फरीदकोट व पठानकोट में तापमान दो डिग्री
पंजाब में शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 15 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी। बुधवार को पठानकोट व फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फिरोजपुर में 3.9 डिग्री, अमृतसर, गुरदासपुर व बठिंडा में चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं, चंडीगढ़ में 6.0 डिग्री, पटियाला में 5.6 डिग्री, जालंधर में 5.7 डिग्री, लुधियाना में 5.8 डिग्री और रूपनगर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे कम था।

दूसरे सभी जिलों में दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री से नीचे है। हरियाणा के सोनीपत व हिसार में 1.5 डिग्री तापमान पहुंच गया। दो दिन पहले तक सबको सर्दी का इंतजार था। दिसंबर के पहले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पिछली बार 2011 में गया था।

पिछले वर्ष दिसंबर में हिमपात नहीं हुआ था। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। गुलमर्ग का तापमान -6.0 डिग्री रहा।

शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। लेह-लद्दाख से लेकर कश्मीर, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में ठंड से पाला भी जमने लगा है।
 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!