नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार देशभर में रोडशो की श्रृंखला आयोजित कर रही है। इसके द्वारा योगी सरकार महाकुंभ 2025 के महत्व को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रही है। इस कड़ी में जम्मू, देहरादून, पटना और पणजी में भव्य रोडशो का आयोजन हुआ। जहां रोडशो का नेतृत्व कर रहे योगी सरकार के मंत्रियों ने आम लोगों के साथ-साथ वहां के गणमान्य व्यक्तियों को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जम्मू में आयोजित रोडशो का नेतृत्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को भारतीय विविधता और एकता का उत्सव बताकर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वहां की जनता को प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया। इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
देहरादून में महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य और लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने रोडशो का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल महाकुंभ की तैयारियों पर जोर देकर कहा कि यह आयोजन भारतीय विविधता में एकता के प्रतीक को प्रदर्शित करेगा।
पटना में आयोजित रोडशो का नेतृत्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस बार 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है और इसके लिए समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पणजी में आयोजित रोडशो का नेतृत्व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को हरित, स्वच्छ और डिजिटल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसमें स्मार्ट पार्किंग, सीसीटीवी आधारित निगरानी और डिजिटल खोया-पाया केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने महाकुंभ के लिए बनाए गए 44 घाटों और गंगा किनारे रिवर फ्रंट की भी जानकारी दी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की ब्राडिंग में जुटी योगी सरकार, जम्मू, देहरादून, पटना और पणजी में भव्य रोडशो
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


