भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनो कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण जहॉ बीमारियां बढ़ रही है, वहीं ठंड के कारण मौते होने के मामले भी सामने आ रहे है। राजधानी भोपाल में अलग-अलग थाना इलाको में पुलिस ने तीन लावारिस शव बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है, कि तीनों की मौत फुटपाथ पर सोने के चलते ठंड की चपेट में आने से हुई है। दो मौतें हनुमानगंज थाना वहीं एक मामला कोतवाली थाना इलाके का है। पुलिस ने फुटपाथ से शव बरामद कर मर्ग कायम करते हुए शवो को पीएम के लिए मर्चूरी में रखवाते हुए उनकी शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए हैं। तीनों मृतक कौन थे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। हालांकि पुलिस का कहना है की मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। वही भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा की दो दिन से तेज़ ठंड पड़ रही है, इसे देखते हुए कलेक्टर को रेन बसेरो की व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही रात के समय मानिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है। वहीं महापौर मालती राय ने कहा की रेन बसेरो मे व्यवस्था की गयी है, और टीम को फुटपाथ पर सोने वालो की उठाकर रेन बसेरो मे लेकर जाने के निर्देश दिए गए है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

जानलेवा ठंड का कहर, फुटपाथ से मिले तीन अज्ञात शव, ठंड से मौत होने की आशंका
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


