March 19, 2026 5:59 pm

 उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से पूछा, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए क्या कर रहे 

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संसद को बताना चाहिए कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है। मुंबई में पूर्व सीएम ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना कर कहा कि उसका हिंदुत्व केवल वोटों के लिए है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, जहां पिछले कुछ महीनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं को हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा है।
ठाकरे ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं, लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं का क्या? ठाकरे ने कहा, पीएम मोदी को संसद को बताना चाहिए कि भारत बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, तब उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!