नई दिल्ली । शंभू बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर शनिवार को किसानों ने प्रेसवार्ता कर बताया है कि 101 किसानों का जत्था रवाना होगा। इस बीच पहलवान बजरंग पूनिया का बयान सामने आया है। शंभू बॉर्डर रवाना होने से पहले पूनिया ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर कहा, देश में अगर वन नेशन, वन इलेक्शन की बात हो सकती है, तब वन नेशन, वन एमएसपी भी लागू होना चाहिए। कांग्रेस नेता और पहलवान पूनिया किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। वे युवाओं और किसानों के काफिले के साथ सोनीपत से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुए, जहां किसान लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता पूनिया ने कहा, मैं पहले भी किसानों के साथ था, अब भी हूं और आगे भी किसानों के साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। पूनिया ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत कर सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास करुंगा। बजरंग पूनिया ने किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल की तारीफ कर कहा, उनका कोई स्वार्थ नहीं है। वे देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
किसान नेता डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर से अनशन पर हैं। शनिवार को उनके अनशन को पूरे 19 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। डल्लेेवाल के आमरण अनशन को देखकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

एक देश-एक चुनाव….फिर वन नेशन, वन एमएसपी भी लागू होना चाहिए : बजरंग पूनिया
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


