अलीगढ़ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेसजनों का विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी है । इसी क्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मैरिस रोड से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा सरकार के खि़लाफ़ एक विशाल जुलुस निकाला। मैरिस रोड से प्रारंभ इस जुलुस में कांग्रेस प्रदर्शनकारी हाथों बाबा साहब की तस्वीर लेकर गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध भारी नारेबाजी करते हुए सेंटर पॉइंट चौराहा, समद रोड होते हुए समापन स्थल घंटाघर स्थित डा भीमराव अम्बेडकर पार्क पहुंचे । समापन स्थल पर विवेक बंसल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के लोगों के दिल में न तो देश के संविधान के प्रति सम्मान है और न ही बाबा साहब के प्रति सम्मान है तभी गृहमंत्री भावावेश में अपनी भावनाओं को व्यक्त कर गये । हम लोग देश के संविधान व उसके रचियेता बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर का पूर्ण सम्मान करते हैं और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताक़त के साथ खड़े हैं, हम लोग बाबा साहब का अपमान नहीं होने देंगे और उनके द्वारा बनाये गए संविधान का पूरा सम्मान करेंगे।इस जुलुस में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, शालिनी चौहान, शबनम बेगम, रौशनी सिंह, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूर्व अध्यक्ष तल्हा अबरार, शाहरुख़ खान, गोपाल मिश्रा, अमजद हुसैन, रईस खान बीडीसी, डा० राकेश सारस्वत, गौरव गुप्ता, अनिरुद्ध पुंढीर, ओमप्रकाश जी, कैलाश बघेल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, आनंद बघेल, महेश गर्ग, बिरजू जाटव, ब्रजेश माथुर, बिहारीलाल सैनी, क़ुतुब उद्दीन, अमजद अली सिद्दीकी, शहजाद थे ।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
