June 21, 2026 4:51 pm

दिल्ली में तेज रफ्तार लैंड रोवर ने इको स्पोर्ट को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गुरुवार सुबह तेज रफ्तार काले रंग की लैंड रोवर गाड़ी ने इको स्पोर्ट को टक्कर मार दी।  हादसे में इको स्पोर्ट चला रहे शख्स की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में हुआ।

जानकारी के मुताबिक लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि इको स्पोर्ट चला रहे शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लैंड रोवर भी हादसे के बाद पलट गई। पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला तो इस हादसे की वजह सामने आई। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि काले रंग की लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए तेज रफ्तार से जा रही थी। 

लैंड रोवर गाड़ी पर हिमाचल का VIP नंबर है। लैंड रोवर गाड़ी चला रहे और उसमें सवार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में फिलहाल यह पता चला है कि ये लोग पार्टी करके सोहो क्लब से वापस आ रहे थे। क्या आगे धारा लगाई जाएगी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!