March 20, 2026 5:53 pm

ग्रेटर नोएडा में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान याद किया गया, इंडिया एक्सपो सेंटर का उद्घाटन था ऐतिहासिक

नोएडा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वहीं, डॉ.मनमोहन सिंह का निधन होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ.मनमोहन सिंह का ग्रेटर नोएडा के साथ भी एक अटूट बंधन रहा था। 6 जनवरी 2006 में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का उद्घाटन डॉ.मनमोहन सिंह ने ही किया था।

मुख्य अतिथि शामिल हुए थे डॉ.मनमोहन सिंह

ग्रेटर नोएडा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने में एक्सपो मार्ट का अहम योगदान है। यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपो का आयोजन होता है, जिसने ग्रेटर नोएडा का नाम वैश्विक मानचित्र में दर्ज कराया है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह दो बार और ग्रेटर नोएडा आ चुके हैं। मई 2013 में एशियन बैंक डेवलपमेंट की वार्षिक बैठक में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। 

योजनाओं स्थिति पर रखे थे विचार

उन्होंने देश के आर्थिक विकास, भविष्य की योजनाओं व वैश्विक आर्थिक स्थिति पर विचार रखे थे। इसके बाद वह वर्ष 2014 जनवरी में पेट्रोटेक 2014 एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर आए थे। इसमें भारत की ऊर्जा क्षमता व उसे तेजी से बढ़ाने पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी थी। 

भट्टा पारसौल में किसानों के मुद्दे पर भी उठाई थी आवाज

वर्ष 2011 में ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित दो गांवों भट्टा व पारसौल में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने विरोध किया था। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कुछ किसान व पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। उस वक्त प्रदेश में BSP की सरकार थी। देश के प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह थे। 

प्रधानमंत्री राहत कोष से की थी आर्थिक मदद

हिंसक झड़प में घायल और गंभीर रूप से घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद भी की थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया। 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!