लखनऊ । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर हुआ। उनके निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया। साथ ही स्मारक बनाने को लेकर उठे विवाद में मायावती का भी बयान सामने आया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार उनके सम्मान में स्मारक बनवाए। मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के देहांत होने पर उनका अंतिम संस्कार केंद्र सरकार वहां कराए, जहां उनके परिवार की दिली इच्छा हो। साथ ही उनके सम्मान में स्मारक भी बनवाए। इस पर किसी भी तरह की राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि इन मामलों में केंद्र सरकार इनके परिवार के साथ पूरे सिख समाज की भावनाओं का सम्मान जरूर करे। कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर अति दुखद है। भारत की अर्थव्यवस्था सुधार में उनका खास योगदान रहा। वह नेक इंसान थे। उनके परिवार और सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने की मांग की गई थी, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। सरकार ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

परिवार की इच्छा के अनुरुप बने डा. सिंह का स्मारक-मायावती
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
