February 2, 2026 3:16 pm

पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात, श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद सैकड़ों वाहन फंसे

नई दिल्ली। बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश और ठंड से पूरा देश ठिठुर रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात जारी है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 इंच, गांदरबल में 7 इंच, सोनमर्ग में 8 इंच बर्फ गिरी है। वहीं, पहलगाम में 18 इंच बर्फ गिरी चारों तरफ बर्फ के पहाड़ नजर आ रहे हैं।
श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद पड़ा है। यहां करीब 1200 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन श्रीनगर एयरपोर्ट बंद रहा। रेलवे यातायात भी बाधित हुआ। उधर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात बर्फीला तूफान आया। 24 घंटे में रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोल पर 3 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई। अटल टनल पर आवाजाही बंद कर दी गई है। 
दूसरी ओर राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार सुबह एक दिन में 41.2 मिमी बारिश हुई। यह दिसंबर में 101 साल में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा बारिश है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरे। भोपाल में शनिवार को 17मिमी बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया। यह पांच साल बाद दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं रविवार को भी मध्यप्रदेश में समेत राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे धूप भी नहीं निकली।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!